जहानाबाद: समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने जल जीवन हरियाली से संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
शनिवार की दोपहर जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जल जीवन हरियाली से जुड़े हुए सभी अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में उप विकास आयुक्त भी मौजूद रहे । सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली की जमीनी स्तर पर क्या स्थिति इसके संबंध में जाना ।