*पंचायती राज आम चुनाव-2026*
*रिटर्निंग अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित*
*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निष्पक्ष और त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराने के निर्देश*
डीडवाना-कुचामन 12 अक्टूबर।
पंचायती राज आम चुनावों को सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में पंचायती राज चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को डीडवाना स्थित राजकीय बांगड विद्यालय आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और सजगता से पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों की बारीकी से पालना करें।
प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारियों को मतपेटी एवं ईवीएम करवाई जाने वाली सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया
और व्यावहारिक प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। साथ ही मतदान से जुड़े सभी प्रपत्रों और वैधानिक दस्तावेजों को त्रुटिहीन तरीके से भरने और समयबद्ध रूप से जिला नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह द्वारा अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया और चुनाव से जुड़ी विभिन्न तकनीकी व कानूनी बारीकियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी राजवीर यादव,प्रशिक्षु आरएएस निकिता राठौड़, सरोज चोयल, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Oct 12, 2026