बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने चेचर डीह गांव से मारपीट के मामले में तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेचर डीह गांव से मारपीट के मामले में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी स्थानीय सियाराम सिंह, मृत्युंजय सिंह एवं मनजीत सिंह बताया गया। बिदुपुर थाना की पुलिस ने बताया कि चेचर डीह गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।