बिदुपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में 10 सूत्री मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अपने 10 सूत्री मांग को लेकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि मानदेय भुगतान, समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा समेत अन्य 10 सूत्री मांग को लेकर हम लोग हड़ताल पर हैं। कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार मांग नहीं मानेंगी तब तक हमलोग कार्य बहिष्कार करेंगे।