बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने दाउदनगर गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाउदनगर गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति दाउदनगर निवासी चन्दन पासवान बताया गया है। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दाउदनगर गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।