बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल
बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किशोर मथुरा निवासी सनी कुमार बताया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।