रायडीह: बाइक मोड़ते ही बिगड़ा संतुलन, 18 वर्षीय विकास सिंह गंभीर; रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | Sep 10, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के पिबो पंचायत अंतर्गत डेंगुरपानी गांव निवासी 18 वर्षीय विकास सिंह बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार विकास सिंह बाइक से तिर्रा गांव की ओर गया था। वहां से वापस घर लौटने के दौरान रास्ते में अचानक बाइक मोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया।