सिंगरौली: झुरही-सरई मार्ग स्थित गन्नई के समीप अनियंत्रित होकर पलटा हाईवा वाहन, नहीं हुई कोई जनहानि
सरई की ओर से झुरही की ओर एक हाईवा वाहन आ रहा था जहां झुरही-सरई मुख्य मार्ग स्थित गन्नई के समीप पहुंचते ही चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि गनीमत रही कि उस दौरान कोई अन्य व्यक्ति या वाहन नहीं था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी फिलहाल इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है ना ही कोई जनहानि हुई है।