सिंगरौली: जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे सीएम, अधिवक्ताओं ने लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे
अधिवक्ताओं ने जमकर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए इस संबंध में अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह रखा था जिसमें हमें सिंगरौली विधायक ने अस्वस्थ किया था कि मुख्यमंत्री महोदय को शपथ ग्रहण समारोह में लेकर आएंगे लेकिन जैसे ही उनका काफिला जिला न्यायालय के समीप पहुंचा तो पता चला कि वह यहां पर नहीं आएंगे वह सीधे अपने कार्यक्रम स्थल एनसीएल ग्राउंड बिलौजी पर पहुंचेंगे तभी जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का विरोध करने लगे।