घाघरा: घाघरा चांदनी चौक में गुरुवार को राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने लोगों से की मुलाकात
Ghaghra, Gumla | Oct 1, 2026 राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की सदस्या डॉ आशा लकड़ा चांदनी चौक घाघरा पहुंचीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुमला एवं लोहरदगा जिले के दौरे पर पहुंचीं आशा लकड़ा ने घाघरा में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए लगातार कार्य कर रहा है।