सोहागपुर: कमिश्नर कार्यालय में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, पेयजल के संबंध में कमिश्नर ने अधिकारी व कर्मचारियों से की चर्चा
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के कमिश्नर कार्यालय में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई है। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग बी एस जामोद ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से पेयजल के संबंध में चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि जिस भी जगह हैंडपंप खराब हैं उन्हें तत्काल सुधरा जाए और पेय जल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण के संबंध में चर्चा की है।