गढ़वा: न्यायिक आदेश की अवहेलना पर गढ़वा के जिला शिक्षा अधीक्षक का वेतन रोकने का आदेश
Garhwa, Garhwa | Nov 26, 2026 न्यायिक आदेश की लगातार अवहेलना करना गढ़वा के जिला शिक्षा अधीक्षक को भारी पड़ गया है। लातेहार कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी ने सख्त रुख अपनाते हुए गढ़वा के उपायुक्त को पत्र लिखकर डीएसई का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही इस आदेश का अनुपालन कर इसकी रिपोर्ट यथाशीघ्र न्यायालय को भेजने को कहा है।