नैनपुर थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार दोपहर 3:00 बजे विभिन्न ग्रामों में पुलिस चौपाल आयोजित कर नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता बैंक जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।