इकौना: नेशनल हाईवे 730 कटरा हवाई पट्टी चौराहा पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
NH 730 हवाई पट्टी चौराहा पर शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कटरा बाजार निवासी शिवनाथ चौधरी 30 वर्ष पुत्र छागुर चौधरी बाइक से हवाई पट्टी चौराहा पार करके वीरपुर की ओर जा रहे थे, वही इकौना की तरफ से जा रहा तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया, एंबुलेंस से इकौना के सीएससी में भर्ती कराया गया।उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।