NH 730 पर किसान इण्टर कालेज के सामने बुधवार शाम को कार व टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में घायल विमल कुमार की गुरुवार को बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में टेम्पो सवार विमल सहित 7 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने गिलौला के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।