इकौना: अंधर पुरवा के पास बाइक की टककर से सात वार्षिय मासूम हुवा घायल
इकौना थाना क्षेत्र के गांव अंधर पुरवा निवासी हरीराम का सात वर्षीय पुत्र विजय बहादुर शुक्रवार शाम को घरेलू सामान लेने पास के ही राप्ती पुल पर गया था। दुकान से सामान खरीदकर वह घर वापस जा रहा था। इस दौरान भिनगा इकौना मार्ग पर भिनगा की ओर जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने सात वार्षिय मासूम को टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीररूप से घायल हो गया।