इकौना: पुलिस अधीक्षक ने थाना एनएमपीटी का भ्रमणकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने शुक्रवार को एनएमपीटी का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । वहीं पुलिस कर्मचारियों से कुशल जाना तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली व प्रतिदिन योग, व्यायाम करने व पौष्टिक आहार लेने के लिये बताया, जिससे सभी पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहकर अपनी ड्यूटी कर सकें।