इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार नहर पर गुरुवार रात लगभग 9 बजे टंडवा महंत निवासी आशीष कुमार अपने भांजे के साथ इकौना आ रहे थे। सीताद्वार नहर के पास पहुंचते ही बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में मामा भांजे चोटिल हो गए। आसपास के लोगों व परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से इकौना के सीएससी में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।