स्टेशन पर काम कराने के बाद मजदूरी नहीं देने का आरोप,
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर पार्सल ढोने का काम कराने के बाद मजदूरों को मजदूरी नहीं देने का मामला सामने आया है। पीड़ित इमरान खान निवासी गोविंदपुर, थाना रोहनिया ने बुधवार दोपहर बाद करीब 01 बजे मंडुवाडीह थाना प्रभारी निरीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी को देकर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, इमरान की मुलाकात यशपाल नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने मंडुवाडीह स्टेशन पर ठेका चलने की बात बताई। उसके कहने पर इमरान 10 से 20 मजदूरों को लेकर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पार्सल ढोने का काम करने पहुंचा। मजदूरी 15 हजार रुपये प्रतिमाह तय हुई थी। कुछ दिनों तक काम कराने के बाद काम बंद करा दिया गया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर भुगतान से इनकार कर दिया गया। पीड़ितों में अरमान, इमरान, जिकरान, हुसैन, बिक्की, रेहान, समीर, फैजान, इरफान और छेदी शामिल हैं। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇