सागर नगर: ग्राम मैहर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने नेशनल हाईवे 44 पर चक्काजाम किया
बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहर के पास मंगलवार को युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने नेशनल हाईवे-44 पर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि रामकृष्ण सिंह ठाकुर की हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम रामकृष्ण खेत से गेहूं लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रविंद्र सिंह और उसके साथियों ने तलवार से हमला कर दिया ।