सागर नगर: मकरोनिया थाना पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
मकरोनिया थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है।पुलिस ने चोरी के इन मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा है।जिनके पास से चोरी गया मशरूका भी जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 10 अक्टूबर 24 को आनंद नगर मकरोनिया निवासी सुनीता मिश्रा और 20 मार्च 25 को दूरसंचार कालोनी निवासी लालबाबू सिंह पिता परमा सिंह के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।