सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े बाजार में मंदिर तोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बड़ा बाजार में 4 जनवरी 25 की दोपहर जड़िया गली में स्थित एक मंदिर में तोड़ फोड़ और तोड़फोड़ के दौरान जड़िया समाज के लोगों से मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित लगभग 50 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।