सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक से घर से ले जाकर की गई मारपीट, मामला दर्ज
मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक को तीन आरोपियों ने घर के सामने से कार में अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि फरियादी अरूण पिता मुन्नालाल यादव निवासी नेहानगर मकरोनिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि तिली निवासी सुमेर बुन्देला, देव बुन्देला और सौरभ विश्वकर्मा से मेरी पुरानी बुराई चल रही है।