सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की दुर्दशा पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
अभिषेक भार्गव ने लिखा सैकड़ो करोड़ों की लागत और सागर जिला वासियों की लाखो आशाओं, उम्मीदों से बना है यह मेडिकल कालेज। लेकिन जिलावासियों का दुर्भाग्य देखिये की सागर मे चलने वाले छोटे मोटे निजी अस्पतालों तक मे मस्तिक, हृदय और रीढ़ के जटिल से जटिल ऑपरेशन किये जा रहे है, परन्तु हमारा बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सिर्फ जनरल सर्जरी, हड्डी और महिलाओं की डिलीवरी तक सीमित है