कानपुर: नवाबगंज में करोड़ों रुपये के जेवर चुराने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने लगाई 6 टीमें
नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले ज्वेलर्स के घर और दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था और सवा करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया था थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया घटना के खुलासे के लिए 6 टीम लगाई गई है,जिसमें सर्विलांस और सीसीटीवी पर अलग-अलग टीम काम कर रही है। कुछ फुटेज हाथ लगे हैं जिसके जरिए आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।