आपदा मित्र प्रशिक्षण के तृतीय सत्र में लू,शीतलहर,सर्पदंश एवं प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी
--
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग मध्यप्रदेश एवं शासन के निर्देशानुसार सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय सत्र के तृतीय दिवस का आयोजन टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपदा मित्रों को आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।
प्रशिक्षण सत्र में प्लाटून कमांडर श्री अमित दुबे ने प्रतिभागियों को लू से बचावए शीतलहर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान सतर्कता और सही जानकारी के माध्यम से जनहानि को कम करने में सहायता मिल सकती है।
भोजनावकाश के पश्चात कमांडेंट श्री बीपी नामदेव ने प्राथमिक उपचार ;फर्स्ट एडद्ध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एमएफआर; मेडिकल फर्स्ट के कार्यों एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण के दौरान रक्तस्राव की स्थिति में विभिन्न प्रकार की पट्टियां बांधने की विधियों का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षकों द्वारा आपदा मित्रों से विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गयाए जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर सकें।
सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधनए बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही हैं, ताकि आपदा के समय प्रभावित व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका प्रभावी हो सके।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
16 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026