ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोर्ट में लाइब्रेरी हॉल में बने केबिन को लेकर विवाद, आम सभा में बड़ा फैसला
गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की आम सभा में केबिन तोड़फोड़ मामले को लेकर कड़ा रुख
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय में अस्थायी लाइब्रेरी हॉल में बनाए जा रहे अधिवक्ताओं के केबिन को लेकर विवाद सामने आया है।
बार एसोसिएशन की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, लाइब्रेरी हॉल में बनाए गए केबिनों को करीब 30–35 अधिवक्ताओं द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर 15 सितंबर को बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई।
आम सभा में सर्वसम्मति से तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं के आचरण और कृत्य की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
साथ ही आगामी बार चुनाव में तोड़फोड़ में शामिल अधिवक्ताओं की उम्मीदवारी की पात्रता पर निर्णय लेने के लिए अनुशासनात्मक कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया।
इसके अलावा लाइब्रेरी हॉल में हुई तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन कर उसकी भरपाई को लेकर भी निर्णय लेने की बात कही गई है।
📍 फिलहाल न्यायालय परिसर में शांति व्यवस्था कायम है।
#GreaterNoida #SurajpurCourt #BarAssociation #GautamBuddhNagar #BreakingNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Sep 15, 2026