रंगरा चौक: आरपीएफ जवानों की तत्परता से घायल यात्री को मिला समय पर इलाज
नवगछिया यार्ड के मालगोदाम साइड में गाड़ी संख्या 63304 डाउन से गिरकर घायल हुए यात्री को आरपीएफ जवानों की तत्परता से समय पर इलाज मिल सका। सूचना मिलते ही आरपीएफ के शत्रुघ्न सिंह और दिनेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे तथा घायल सुशील कुमार शर्मा (45) को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर किया गय