बड़वानी: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए नगर पालिका द्वारा राजघाट रोड पर ₹25 लाख की लागत से तैयार हो रहा पक्का विसर्जन कुंड
पुराने फिल्टर प्लांट पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुशलसिंह डोडवे ने बताया प्रतिवर्ष राजघाट रोड स्थित पुराने फिल्टर प्लांट पर गणेश विसर्जन सहित अन्य त्योहार पर विसर्जन के लिए कच्चे पुल का निर्माण किया जाता था लेकिन इस वर्ष लगभग 25 लाख की लागत से पक्के पुल का निर्माण करवाया जा रहा है साथ ही आसपास पैवर लगाए जायेंगे आसपास बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।