लालबर्रा: लालबर्रा थाने से महज 200 मीटर दूर 4 दुकानों के ताले टूटे, व्यापारियों में भारी आक्रोश
मुख्य मार्ग और जिला सहकारी बैंक के सामने की घटना, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल - लालबर्रा मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लालबर्रा से बालाघाट एवं सिवनी हाईवे मार्ग पर, थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये की स