Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

राम जी से पूछे जनकपुर के नारी---।अपने गांव में सत्यनारायण स्वामी पूजा के दौरान। निवास सिंह

20.7k views | Sheikhpura, Sheikhpura | Mar 19, 2023

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई।इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई।इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 8, 2026

बिहार विधान परिषद उम्मीदवार ललन प्रसाद के नामांकन के बाद भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

बिहार विधान परिषद उम्मीदवार ललन प्रसाद के नामांकन के बाद भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 8, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, चांदनी चौक से पटेल चौक तक चला व्यापक अभियान।

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 जून 2026 को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शेखपुरा नगर निकाय क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ​प्रशासनिक टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक, चांदनी चौक, सब्जी मंडी से लेकर पटेल चौक तक के अतिक्रमण को मुख्य रूप से निशाना बनाया। सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां, और सड़क पर ही खड़े किए जाने वाले टोटो (ई-रिक्शा) के कारण यह मार्ग अक्सर भारी जाम लगा रहता था। इस ​अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। साथ ही, सड़क पर अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले टोटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित स्टैंड का ही उपयोग करें। सभी फुटपाथी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट भी कराया गया। सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट कराये गये कुल 10 दुकानदारों को पहचान पत्र भी दिया गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में कुल 9000/-रुपया दंड की राशि वसूल की गई एवं सभी फुटपाथ के विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि निर्धारित स्थल से इतर लगाने के क्रम में पाए जाते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया गया कि सभी फुटपाथ विक्रेता सब्जीमंडी के अंदर शिफ्ट होते हुए नगर परिषद के द्वारा आवंटित किए जा रहे दुकान आवंटन करा लें।
​अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा 
​"जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व एवं  निदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज यह अभियान मुख्य रूप से इसी समस्या के समाधान के लिए चलाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
​नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, चांदनी चौक से पटेल चौक तक चला व्यापक अभियान। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 जून 2026 को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शेखपुरा नगर निकाय क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ​प्रशासनिक टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक, चांदनी चौक, सब्जी मंडी से लेकर पटेल चौक तक के अतिक्रमण को मुख्य रूप से निशाना बनाया। सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां, और सड़क पर ही खड़े किए जाने वाले टोटो (ई-रिक्शा) के कारण यह मार्ग अक्सर भारी जाम लगा रहता था। इस ​अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। साथ ही, सड़क पर अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले टोटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित स्टैंड का ही उपयोग करें। सभी फुटपाथी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट भी कराया गया। सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट कराये गये कुल 10 दुकानदारों को पहचान पत्र भी दिया गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में कुल 9000/-रुपया दंड की राशि वसूल की गई एवं सभी फुटपाथ के विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि निर्धारित स्थल से इतर लगाने के क्रम में पाए जाते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया गया कि सभी फुटपाथ विक्रेता सब्जीमंडी के अंदर शिफ्ट होते हुए नगर परिषद के द्वारा आवंटित किए जा रहे दुकान आवंटन करा लें। ​अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा ​"जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व एवं निदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज यह अभियान मुख्य रूप से इसी समस्या के समाधान के लिए चलाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" ​नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 8, 2026

कवि द्वारा शानदार प्रस्तुति।

कवि द्वारा शानदार प्रस्तुति।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 8, 2026

डीएम ने सोमवारीय बैठक में विभागों को दिए सख्त निर्देश, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई है। आज़ 08 जून 2026 को समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'सोमवारीय बैठक' का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सभी अंचलाधिकारियों  को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की पहचान सुनिश्चित करें। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
     ​जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला नीलामपत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को महीने में कम से कम एक लाख रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित करनी होगी। उनके द्वारा बताया गया कि ​जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए कि 
​ 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग शिविर' में लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाए। जाति, आय और ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया। बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया गया।
​आयुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय परिवाद, और उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों (CWJC, MJC) को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निपटाने का निर्देश दिया गया।
​'जल-जीवन-हरियाली' और स्वास्थ्य-शिक्षा पर विशेष फोकस
​बैठक में सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें ​आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालय निर्माण और भवनों की मरम्मत/नए निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिले में आहर, पइन और कुओं का जीर्णोद्धार करने तथा नए चेकडैम निर्माण के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

डीएम ने सोमवारीय बैठक में विभागों को दिए सख्त निर्देश, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई है। आज़ 08 जून 2026 को समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'सोमवारीय बैठक' का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की पहचान सुनिश्चित करें। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला नीलामपत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को महीने में कम से कम एक लाख रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित करनी होगी। उनके द्वारा बताया गया कि ​जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए कि ​ 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग शिविर' में लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाए। जाति, आय और ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया। बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया गया। ​आयुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय परिवाद, और उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों (CWJC, MJC) को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निपटाने का निर्देश दिया गया। ​'जल-जीवन-हरियाली' और स्वास्थ्य-शिक्षा पर विशेष फोकस ​बैठक में सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें ​आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालय निर्माण और भवनों की मरम्मत/नए निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिले में आहर, पइन और कुओं का जीर्णोद्धार करने तथा नए चेकडैम निर्माण के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। ​इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 8, 2026

राम जी से पूछे जनकपुर के नारी---।अपने गांव में सत्यनारायण स्वामी पूजा के दौरान। निवास सिंह - Sheikhpura News