जमुई में हस्तशिल्प को बढ़ावा, 100 बांस शिल्पियों को मिले उन्नत टूलकिट || Jamui Hunt Media
Abhishek • जमुई।| वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) द्वारा संपोषित "इम्प्रूव्ड टूलकिट्स डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम" का आयोजन मंगलवार को Jan Shikshan Sansthan Jamui (JSS) में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महावीर हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुई के सांसद अरुण भारती ने 100 बांस शिल्प लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट वितरित किए। सांसद भारती ने कहा कि केंद्र सरकार हस्तशिल्पियों की आय बढ़ाने और पारंपरिक कला को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक उपकरणों से शिल्पकारों की कार्यक्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बांस शिल्प से जुड़े कारीगरों को नई तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। टूलकिट में बांस की कटाई, छिलाई और डिजाइनिंग के उन्नत औजार शामिल हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिल्पकार उपस्थित थे।
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026