नानपारा: बाबागंज में दीपावली बीतने के बाद भी बच्चों में आतिशबाजी का उत्साह, पटाखों की गूंज से गूंजता रहा गांव
बाबागंज। दीपावली का पर्व भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बच्चों में त्योहार का उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ है। मंगलवार को भी क्षेत्र में बच्चों का उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां मनाईं। शाम होते ही बच्चों की टोलियां पटाखे और फुलझड़ियां जलाते नजर आईं। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से माहौल रहा