पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर, पांच यूनिट रक्त संग्रहित
प्रखंड सह अंचल कार्यालय पोड़ैयाहाट में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाकर 5 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट और सदर अस्पताल गोड्डा के कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। बताते चलें की मांग के अनुपात में रक्त की आपूर्ति नहीं होने के कारण ब्लड बैंक गोड्डा में खून की कमी होते जा रही है। जमा किए गए रक्त ब्लड बैंक को दे दिए गए।