मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के निकट चवाड़िया रेलवे अंडर ब्रिज 46 पर नियम विरुद्ध रेल पटरी पार कर रहे टेंपो को ट्रेन ने लिया चपेट में
मारवाड़ जंक्शन चवाड़िया रेलवे अंडर ब्रिज 46 पर गलत तरीके से रेल पटरियों को पार कर रहे टेंपो को ट्रेन ने चपेट में ले लिया।हादसे में टेंपो चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई एवं फरार हो गया। सूचना पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस, जीआरपी पुलिस एवं आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को रेल पटरियों से दूर किया।पुलिस फरार हुए टेंपो चालक की तलाश में जुटी है।