मारवाड़ जंक्शन: नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन में विकसित भारत संकल्प मेगा शिविर का हुआ आयोजन
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में विकसित भारत संकल्प मेगा शिविर का आयोजन हुआ। नगर पालिका सभापति जया गुर्जर एवं अनेक पार्षदों की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं से अनेक परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त कार्मिक मौजूद रहे।