मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना परिसर पर नव नियुक्त थाना अधिकारी सरोज बैरवा ने किया कार्यभार ग्रहण
थाना अधिकारी सरोज बैरवा ने आज मारवाड़ जंक्शन के थाना अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर साई सेवा संस्थान एवं मारवाड़ जंक्शन पत्रकार संघ द्वारा उनका बहुमान किया गया। इस मौके पर साई सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष सुरेश पवार मौजूद रहे।