मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की जानुदा ग्राम नदी से मारवाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे डम्पर वाहन को किया ज़ब्त
मारवाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे वाहन के खिलाफ कार्रवाई की है।जानुदा गांव की नदी क्षेत्र से थाना अधिकारी सरोज बैरवा ने अवैध बजरी से भरे डंपर वाहन को ज़ब्त कर लिया, जिसे मारवाड़ जंक्शन थाना लाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं बजरी से भरे डंपर वाहन को ज़ब्त किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।