अशोकनगर जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा निर्धारित जनगणना कार्यक्रम के तहत जिले में जनगणना का प्रथम चरण जारी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को दोपहर 1 बजे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया।