बैतूल नगर: कलेक्टर का सघन निरीक्षण: चौक-चौराहों का होगा मेकओवर, बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली रफ़्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर को अब जल्द ही एक नया और आधुनिक स्वरूप मिलने वाला है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज सुबह शहर का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज चौक, शिवाजी चौक, लल्ली चौक और न्यू बैतूल स्कूल चौक का दौरा किया। कॉलेज चौक के चौड़ीकरण पर जोर देते हुए