विदिशा नगर: विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का हुआ तबादला शनिवार देररात आदेश हुआ जारी,उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य आएगे विदिशा
लोकसभा चुनाव के पहले विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का हुआ तबादला। शनिवार देररात 10 बजे के लगभग जारी आदेश में उन्हें राजभवन भेजा गया है। वह राज्यपाल के अपर सचिव के रूप में काम करेंगे। वही विदिशा में उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को भेजा गया है। विदिशा लोकसभा क्षेत्र में उमाशंकर भार्गव को 3 साल से अधिक का वक्त हो चुका है।