नावकोठी: विशेष भूमि सर्वेक्षण के बारे में जागरूकता के लिए नावकोठी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सर्वे की जानकारी दी गई
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न गांव में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के द्वारा विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान में हिस्सा लेने तथा अपने जमीन का सर्वे ससमय करने की अपील की।