हरदोई: हरदोई-पिहानी मार्ग पर भूरा टिकुर गांव के पास सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, मजदूरी के लिए घर से निकला था
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी जयचंद्र का 50 वर्षीय पुत्र रामनरेश मजदूर था और बुधवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से हरदोई आने की बात कहकर निकला था।देर रात तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की इसी बीच गुरुवार की सुबह हरदोई पिहानी मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के भूरा टिकुर के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा हुआ देखा गया।