हरदोई: सड़क हादसे में घायल कौढ़ा गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी पप्पू पुत्र मुन्ना खेती किसानी का काम करता था।मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू अपने साले अनुराग के तिलक में शामिल होने के लिए बाइक से अपनी पत्नी के साथ मंसूर नगर जा रहा था इसी बीच बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के डीगिहा गांव के पास उसने पत्नी को सड़क किनारे उतार दिया और बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था।