हरदोई: भोगइपुरवा गांव के पास सड़क हादसे में मामा की ससुराल से लौट रहे भांजे की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरखना गांव निवासी पिंकू का 18 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार 15 मार्च को गांव निवासी साथी सत्यपाल की बाइक से अपने मामा सर्वेश की ससुराल टड़ियावां क्षेत्र के शाहाबादपुर होली मिलने के लिए गया हुआ था जहां से घर लौटते समय टड़ियावां क्षेत्र के ही भोगइपुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।