हरदोई: सुरसा पुलिस ने लड़की के साथ गलत कार्य करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2025 18 मार्च को वादी द्वारा थाना सुरसा पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त गौरव निवासी ग्राम चमरहिया द्वारा वादी की रिश्तेदार की पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सुरसा पर नामजद केस पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को सुरसा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार किया गया।