बक्सर: नगर थाना में एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक बुलाई, बैठक के बाद थाना परिसर में फूलों की होली खेली गई
Buxar, Buxar | Mar 8, 2025 नगर थाना में शनिवार को लगभग 5:00 बजे संध्या में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें होली पर्व पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की रणनीति बनाई गई. सदस्यों के सुझावों को अमल में लाने का भरोसा दिया गया तथा सौहार्द के साथ त्योहार संपन्न कराने में उनका सहयोग मांगा गया. अश्लील गीत बजाने व डीजे के उपयोग न करने पर जोर दिया. SDPO धीरज कुमार ने कहा कि अश्लील गाना नहीं बजेगा.