बक्सर: बक्सर की जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा, महिलाएं घर, समाज और देश की धुरी हैं
Buxar, Buxar | Mar 8, 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नगर भवन बक्सर में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दिन में करीब 1:30 बजे किया गया. जिसमें महिलाओं के लिए अधिकार एवं सरकार द्वारा बनाए गए नियम एवं कानून के बारे में सभी उपस्थितों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को डीएम ने संबोधित किया.