बक्सर: बक्सर में महिला मैराथन में चाँदनी ने जीता प्रथम स्थान, संगीता और पार्वती को मिला क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान
Buxar, Buxar | Mar 8, 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम "सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण" है। सबसे पहले सुबह 7:30 बजे बक्सर स्थित 11 नंबर लख से महदह पुल तक मिनी महिला मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन की कुल दूरी 04.50 कि०मी० थी।