बक्सर: पुरैनी खुर्द में चोरी का मामला सुलझा, 2 आरोपी गिरफ्तार, बक्सर में डीएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Buxar, Buxar | Mar 8, 2025 जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। वहीं फरार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। बक्सर स्थित कार्यालय में डीएसपी धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।